Saturday, August 11, 2018

संघे शक्ति कलयुगे

“संघे शक्ति कलयुगे“, अतः मध्यप्रदेश निवासरत सभी उत्तराखंडी बंधु-बांधवों से विनम्र अनुरोध  है कि संगठित रहने में ही हमारी ताकत है, इसलिए अपनी भाषा, अपनी पहचान बनाये रखने के साथ ही कई तरह की समस्याओं के समाधान हेतु एक मंच पर आने के लिए कृत संकल्पित होकर कदम से कदम बढ़ाने के लिए आगे आयें। एकता से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। एकता से ही समाजोत्थान संभव होता है। एकता के सूत्र में बंधे संगठित समाज की प्रगति कोई नहीं रोक सकता। इससे व्यक्ति के साथ ही समाज की प्रगति अपितु समृद्धि, सम्मान और अपने गौरव को कायम रखा जाना संभव है।  

नोट: आपके सुझाव, लेख आदि के साथ ही पारिवारिक सम्पूर्ण जानकारी जिसमें आपका नाम, पता, व्यवसाय, परिवार के सदस्यों की शैक्षणिक जानकारी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर सामाजिक मंच के ईमेल आईडी uksamajbplmp@gmail.com द्वारा भेजने का कष्ट करें, ताकि समस्त उत्तराखंडी (गढ़वाल-कुमाऊं) बंधु-बांधवों को एक सूत्र में बांधते हुए एक संगठित समाज की हमारी परिकल्पना साकार हो सके और सभी प्रवासियों को आपसी सामाजिक हितलाभ मिलने में सुविधा प्राप्त हो।  
USBM
www.hamarivani.com